रांची , अक्टूबर 27 -- चौथी दक्षिण एशियाई वरिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत शानदार प्रदर्शन कर 20 स्वर्ण, 20 रजत और 18 कांस्य पदक सहित कुल 58 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं श्रीलंका 16 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदकों सहित कुल 40 पदकों के साथ दूसरे तथा दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ नेपाल को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

चैंपियनशिप के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन देखने को मिले और अनेक नए मीट रिकॉर्ड बने।

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के रुचित मोरी ने 50.10 सेकंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। कूडा लियानगे अयोमा (श्रीलंका) ने रजत और कर्ण बाग (भारत) ने कांस्य जीता।

महिला 400 मीटर बाधा दौड़: श्रीलंका की के.एच. अराच्चिगे दासुन ने 58.66 सेकंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाया। अराल लोकू (श्रीलंका) को रजत और ओलिम्बा स्टेफी (भारत) को कांस्य मिला।

पुरुष भाला फेंक: श्रीलंका के पथिराजे रुमेस ने 84.29 मीटर की दूरी फेंककर स्वर्ण पदक जीता, जबकि रनसिंघे जगत (श्रीलंका) और उत्तम पाटिल (भारत) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

पुरुष लंबी कूद: भारत के मोहम्मद साजिद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनागोला यस्वेस्मी (श्रीलंका) को रजत और सरुण पायसिंह (भारत) को कांस्य मिला।

महिला ऊँची कूद: भारत की रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। गामगे रानिंदी (श्रीलंका) ने रजत और सुप्रिया (भारत) ने कांस्य प्राप्त किया। महिला भाला फेंक: श्रीलंका की हाताराबागे लेका नादेका ने 60.14 मीटर का नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने 2008 में बने 51.70 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। भारत की करिश्मा सनील ने रजत और दीपिका ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष 10,000 मीटर दौड़: भारत के अभिषेक ने 30:29.46 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। राजन रोकाया (नेपाल) ने रजत और प्रिंस कुमार (भारत) ने कांस्य जीता।

पुरुष हैमर थ्रो: भारत के दमनीत सिंह ने 66.99 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। आशीष जाखड़ (भारत) ने रजत और के.के. दामिथ मद धार (श्रीलंका) ने कांस्य प्राप्त किया।

महिला 800 मीटर दौड़: भारत की अमनदीप कौर ने 2:04.66 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। कोदिथुवक्कु तक्शी (श्रीलंका) और थोटा संकीर्तन (भारत) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

पुरुष 800 मीटर दौड़: श्रीलंका के डी.एम. हर्षा एस. करुणा ने 1:51.96 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। सोम बहादुर कुमाल (नेपाल) ने रजत और मोपाली वेंकटराम रेड्डी (भारत) ने कांस्य जीता।

महिला 200 मीटर दौड़: श्रीलंका की मोहम्मद यामिक फातिमा ने 23.58 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। भारत की साक्षी चव्हाण (23.91 सेकंड) ने रजत और नीरू पाठक (24.06 सेकंड) ने कांस्य जीता।

पुरुष 4 गुणा 400 मीटर रिले: श्रीलंका ने 3:05.12 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 3:05.38 मिनट में रजत और बंगलादेश ने 3:15.00 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित