वेलिंग्टन , मार्च 22 -- कॉनर एस्टरहाउजन (57), रूबिन हरमन (नाबाद 28) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहली ही गेंद पर काइल जेमीसन ने वियान मुल्डर (शून्य) आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कॉनर एस्टरहाउजन ने टोनी डीजॉर्जी के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में बेन सीयर्स ने कॉनर एस्टरहाउजन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। कॉनर एस्टरहाउजन ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 57 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में कोल मैककोन्ची ने टोनी डीजॉर्जी का भी शिकार कर लिया। डीजॉर्जी ने 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 23 रन बनाये। डियान फ़ॉरेस्टर (19) और जेसन स्मिथ (19) रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया। रूबिन हरमन ने 25 गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की पारी खेली। जॉर्ज लिंडे 18 रन बना कर नाबाद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित