दंतेवाड़ा , जनवरी 21 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गीदम विकासखंड के ग्राम कटूलनार के प्रगतिशील किसान सोना राम मुडामी ने आधुनिक तकनीक एवं जैविक विधियों को अपनाकर खेती में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने मात्र 0.50 हेक्टेयर भूमि में बहुफसली जैविक मॉडल अपनाते हुए टमाटर, मूली, लाल भाजी और पालक की मिश्रित खेती की है, जिससे भूमि का अधिकतम उपयोग हो रहा है और नियमित आय सुनिश्चित हुई है।
कीट नियंत्रण के लिए उन्होंने रासायनिक दवाओं के बजाय देशी तकनीक से तैयार लाईट ट्रेप का उपयोग शुरू किया। इस ट्रेप में हानिकारक कीट प्रकाश की ओर आकर्षित होकर फंस जाते हैं, जिससे फसल कीटनाशक मुक्त रहती है और पर्यावरण भी सुरक्षित बना रहता है। इस नवाचार की लागत नगण्य है, लेकिन इसके परिणाम कारगर साबित हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित