टिहरी गढ़वाल, अक्टूबर 21 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में थाना चंबा पुलिस ने पर्व दीपावली को इस बार कुछ अलग अंदाज़ में मनाया। थाना परिसर में न सिर्फ़ दीप जलाए गए, बल्कि एकता, सौहार्द और पारिवारिक माहौल में पर्व का उल्लास देखने को मिला।
थानाध्यक्ष दिलबर नेगी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और पीएसी के जवानों ने मिलकर दीपावली का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया।
थाना परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कर्मियों ने अपने हाथों से व्यंजन बनाए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और सामूहिक रूप से सद्भाव, टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा -दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, यह हमें अपने कर्तव्यों को निष्ठा और सेवा भाव से निभाने की प्रेरणा देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित