बैंकॉक , जनवरी 15 -- मध्य थाइलैंड के एक व्यस्त राजमार्ग पर एक निर्माण क्रेन के हिस्से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंकॉक पोस्ट अखबार ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि बैंकॉक से 17 मील दूर समुत सखोन प्रांत में किंग रामा द्वितीय राजमार्ग पर एक एलिवेटेड टोल रोड परियोजना पर काम कर रही एक निर्माण क्रेन के कुछ हिस्से सड़क पर गिर गए, जिससे वहां से गुजर रही दो कारें टकरा गईं।इस घटना के बाद पुलिस और बचावकर्मियों ने राजमार्ग की दोनों दिशाओं में कई लेन बंद कर दीं , जिससे ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गई। ड्राइवरों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित