, Jan. 7 -- फ्नोम पेन्ह, 07 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) कंबोडिया की सत्ता पर काबिज़ कंबोडियन पीपल्स पार्टी (सीपीपी) के अध्यक्ष सैमडेक टेको हून सेन ने बुधवार को कहा कि उनका देश थाईलैंड के साथ संघर्षविराम लागू करने और दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिये प्रतिबद्ध है।

श्री हून सेन ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति बहाल होने से पूरे क्षेत्र में अमन, सुरक्षा, स्थिरता और खुशहाली को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री हून सेन सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ कंबोडिया की सीनेट के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा, " शांतिपूर्ण समाधान हासिल करने में भागीदारी निभाने और सक्रिय सहायता देने के लिये कंबोडिया सभी मैत्री देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता है, खासकर अमेरिका, चीन और मलेशिया की अध्यक्षता में आसियान सदस्य देशों के प्रति। "उल्लेखनीय है कि कंबोडिया और थाईलैंड ने तीन हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद 27 दिसंबर 2025 को तत्काल संघर्षविराम पर हामी भरी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित