अगरतला , फरवरी 02 -- त्रिपुरा में विपक्ष ने केन्द्रीय बजट 2026-27 की आलोचना करते हुए इसे 'सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आपदा' करार दिया है।

विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने समाज के गरीब और हाशिए पर रह रहे वर्गों पर केंद्रीय बजट के प्रभाव पर निराशा व्यक्त की। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, विपक्ष के नेता और माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि बजट आम नागरिकों या मजदूर वर्ग को लगभग कोई राहत नहीं देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित