अगरतला , अप्रैल 01 -- त्रिपुरा के कौशल विकास विभाग ने राज्य में डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के साथ मिलकर युवाओं को उन्नत प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये हैं। त्रिपुरा और दिल्ली आईआईटी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निग प्रशिक्षण देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षए किये।
कौशल विकास विभाग और आईआईटी-दिल्ली के तकनीकी नवाचार केंद्र आई हब फाउंडेशन फॉर रोबोटिक्स (आईएचएफसी) के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत 148 प्रशिक्षु वर्तमान में एनआईटी अगरतला और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पहल के तहत, वर्तमान डिजिटल आवश्यकताओं के अनुरूप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर तीन बैच और एआई और मशीन लर्निंग पर एक बैच शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित