अगरतला , मार्च 01 -- त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के तिलाबाजार इलाके से भारत में अवैध घुसपैठ और जाली दस्तावेज़ रखने के संदेह में रविवार को पुलिस ने एक महिला और पुरूष को हिरासत में लिया । इन्होंने स्वयं को मां-बेटा बताया है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिये गये व्यक्तियों के पास से एक अवैध भारतीय पैन कार्ड बरामद हुआ। शुरू में उन्होंने कैलाशहर के हलैर पार गांव का निवासी होने का दावा किया था।बाद में आगे की पूछताछ में पता चला कि वे वास्तव में बंगलादेश के सुनामगंज जिले के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित