नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- उच्चतम न्यायालय ने त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग को एक महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में लंबे समय से लंबित ग्राम समिति के चुनाव आगामी 'त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद' चुनावों के साथ ही संपन्न कराए जाएं। शीर्ष अदालत के इस फैसले से जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की बहाली का रास्ता साफ हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित