ऋषिकेश ,09अक्टूबर(वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान राज्य में चल रही और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने परियोजना में टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान किए जाने का सुझाव भी दिया। इस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित