हैदराबाद , मार्च 30 -- तेलंगाना विधानसभा ने सोमवार को व्यापक रूप से उपयोग में आने वाले खरपतवारनाशक पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
यह प्रस्ताव कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने पेश किया, जिन्होंने पैराक्वाट डाइक्लोराइड को अत्यंत खतरनाक और घातक रसायन बताया, जिस पर कई देशों में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
सदन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इसके व्यापक उपयोग के कारण किसानों और कृषि श्रमिकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस रसायन के संपर्क में आने से कई मौतों की भी खबरें सामने आयी हैं।
उन्होंने कहा कि यह पदार्थ टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने में एक बड़ी बाधा है और राज्य इसके निर्माण, बिक्री, परिवहन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित