हैदराबाद , मार्च 18 -- तेलंगाना विधानसभा का मौजूदा सत्र बुधवार को तीसरे दिन पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुआ और सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ प्रारंभ हुई।
विधानमंडल के सचिव रेंडला तिरुपति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सदन में आज दिन भर में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कृषि, विपणन, सहकारिता और हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री, तुम्माला नागेश्वर राव, तेलंगाना राज्य वेयरहाउसिंग निगम की वर्ष 2019-20 की पांचवीं वार्षिक रिपोर्ट और खातों की एक प्रति सदन के पटल पर रखेंगे। यह कार्रवाई वेयरहाउसिंग निगम अधिनियम, 1962 की धारा 31(11) के तहत अनिवार्य है, और इसके साथ ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने में हुई देरी के कारणों का विवरण भी दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित