हैदराबाद , दिसंबर 29 -- तेलंगाना विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और शोक प्रस्ताव एवं शून्यकाल की चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार और अन्य सदस्यों ने दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तुंगतुर्थी और सूर्यापेट निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री रामरेड्डी दामोदर रेड्डी और चेवेल्ला के पूर्व विधायक कोंडा लक्ष्मण रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन में उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

शून्यकाल के दौरान, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों ने कई सार्वजनिक मुद्दे उठाए। भारत राष्ट्र समिति के विधायक गंगुला कमलाकर ने तिरुमाला तिरुपति में तेलंगाना के श्रद्धालुओं को आवास संबंधी कठिनाइयों की ओर ध्यानाकर्षित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित