हैदराबाद , मार्च 07 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में शनिवार को 100 से अधिक नक्सलियों ने 124 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुल 130 माओवादियों ने अपने हथियार डाले। आत्मसमर्पण करने वालों में तीन राज्य समिति सदस्य, 10 संभागीय समिति सदस्य, 46 क्षेत्रीय समिति सदस्य और 70 पार्टी सदस्य शामिल हैं। नक्सलियों ने पुलिस को 124 हथियार सौंपे। जब्त किए गए हथियारों में एक इनसास एलएमजी राइफल, 31 एके-47 राइफल, 21 इनसास राइफल, 20 एसएलआर राइफल, 18 .303 राइफल और 33 दूसरे हथियार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित