हैदराबाद , फरवरी 15 -- तेलंगाना में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

भक्तों ने दिन की शुरुआत पवित्र स्नान से की। इसके बाद भक्त जन सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान परमेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना की और अभिषेक किया। इस मौके पर कई भक्तों ने उपवास रखा है।

राज्य भर के प्रमुख शिव मंदिरों में 'ॐ नमः शिवाय' के जयकारे गूंज रहे हैं।

प्रमुख मंदिरों जैसे कि वेमुलावाड़ा स्थित श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर और कीसारगुट्टा मंदिर में भारी भीड़ जुटी है।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम भक्तों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न प्रमुख 'शिव क्षेत्रों' तक सैकड़ों विशेष बसों का परिचालन कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित