हैदराबाद , फरवरी 2 -- तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को नोलगोंडा जिले में एक मंडल राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के एक बयान के अनुसार, गुर्रामपोड मंडल के मंडल राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अब्दुल हकीम को गुर्रामपोड में मंडल राजस्व कार्यालय (एमआरओ) के परिसर में दोपहर करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि अब्दुल हकीम ने एक शिकायतकर्ता से सरकारी काम करने के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी और रिश्वत की रकम ली थी।

शिकायतकर्ता के आवदेन और संबंधित फ़ाइल को तहसीलदार के पास भेजने और उस पर अपेक्षित कार्य करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी ने रिश्वत एसवाई. नं. 225/6, जिसका एरिया एसी. 1.15 गुंटा से संबंधित ज़मीन, जो शिकायतकर्ता की थी, के हटाये गये ब्योरे को ऑनलाइन 1-बी रजिस्टर (अधिकारों का रिकॉर्ड) में फिर से दर्ज कराने के बदले में मांगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित