हैदराबाद , मार्च 16 -- तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के गांडीपेट मंडल में सोमवार को इस्तम झील में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, युवक झील में तैरने के लिए उतरे थे, तभी वे डूब गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से झील से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कार्तिक (25), गोवर्धन (23) और वेंकटेश (25) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित