हैदराबाद , अप्रैल 05 -- तेलंगाना में हैदराबाद के माधापुर और जुबली हिल्स के बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और उसे करीब पांच किलोमीटर तक घसीटा, जिससे एक महिला की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार आधी रात के करीब माधापुर थाना क्षेत्र के माइंडस्पेस के पास हुआ। तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने आगे चल रही एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी वाहन के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे सड़क पर घसीटना जारी रखा।

वहां मौजूद लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो उन्होंने वाहन का पीछा किया और उसे घेरकर रोक लिया। मौके का फायदा उठाकर चालक तो फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसके सहायक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित