निज़ामाबाद , मार्च 13 -- तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले में इंदलवई मंडल के गन्नाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक निजी बस के पलट जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, 22 यात्रियों को लेकर बस महाराष्ट्र के अंकोला जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार आधी रात चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गयी। घायलों को इलाज के लिए निज़ामाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित