हैदराबाद , अप्रैल 30 -- तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को भद्राद्री कोठागुडेम जिले में वन विभाग के बीट अधिकारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी की पहचान नदिमिगुडेम में कार्यरत बानोथ नरेश के रूप हुई है। वह गुंडाला वन रेंज के सायनपल्ली का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आरोपी ने वेंकटपुरम राजस्व गांव में पांच एकड़ आवंटित पोडू भूमि पर खेती में हस्तक्षेप न करने के बदले में एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अधिकारी को गुंडाला स्थित उसके कार्यालय में रिश्वत लेते समय जाल बिछाकर पकड़ा गया और उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित