जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान में जयपुर में देश के प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से इंडिया स्टोनमार्ट - 2026 का आयोजन पांच से आठ फरवरी तक जयपुर के जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित सीतापुरा में किया जा रहा है।

आयोजकों ने बुधवार को बताया कि समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि एशिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली पत्थर उद्योग मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं उद्योग संवाद का उद्घाटन गुरुवार को मुग्धा कन्वेंशन हॉल में सुबह 10 बजे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित