कोंटा/सुकमा , जनवरी 28 -- सुकमा जिले में कोंटा नगर के व्यस्त अंबेडकर चौक के पास रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक से एक पैदल युवक की टक्कर हुई। इस हैवी हादसे में युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन बाइक सवार युवक केटीएम ड्यूक बाइक लापरवाही से चला रहे थे। तेज गति के कारण चालक का बाइक पर नियंत्रण खत्म हो गया और वह सीधे पैदल जा रहे युवक से जा टकराई थी।

घटना के बाद मौके पर मची अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत कोंटा अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान कोसा पिता मासा, निवासी टेकलगुडम के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित