टेक्सास (अमेरिका) , मार्च 28 -- भारतीय धावक तेजस्विन शंकर ने डेविड नोबल रिलेज 2026 एथलेटिक्स मीट में अपने डेकाथलॉन सीजन की शानदार शुरुआत की। उन्होंने 7947 पॉइंट्स का नया 'विंड-असिस्टेड' (हवा की मदद से बना) पर्सनल बेस्ट स्कोर बनाकर यह स्पर्धा जीत ली।
हालांकि टेक्सास में तेजस्विन का स्कोर मौजूदा नेशनल रिकॉर्ड (7826 पॉइंट्स) से बेहतर था-जो उन्होंने खुद पिछले साल पोलैंड में बनाया था-लेकिन वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों के मुताबिक, इसे रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। इसकी वजह है कि इस दौरान हवा का बहाव (टेलविंड) तय सीमा से अधिक था।
2010 में लागू वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियम के तहत डेकाथलॉन जैसे 'कंबाइंड इवेंट्स' में किए गए प्रदर्शन को रिकॉर्ड तभी माना जाएगा, जब 100मी दौड़, लंबी कूद और 110मी बाधा दौड़ में हवा की औसत गति 2.0 मिनट/सेकेंड से अधिक न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित