भीलवाड़ा , मार्च 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के दरीबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दरीबा में गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित गायों के बाड़े में बुधवार को तड़के करीब चार बजे तेंदुए ने धावा बोलते हुए बाड़े में बंधे गाय के दो छोटे बछड़ों पर हमला करके उन्हें मार दिया। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुँचा, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया।
सूत्रों ने बताया कि गांव के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए के हमले से दरीबा और आस-पास के क्षेत्रों में भारी डर व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में तेंदुए की मौजूदगी से अब खेतों में जाने और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को जल्द से जल्द यहां से निकाला जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित