कोलकाता , दिसंबर 27 -- चुनाव आयोग (ईसीआई) ने तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा की मुख्य सचेतक काकोली घोष दस्तीदार के दो पुत्रों को ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावों और आपत्तियों के संबंध में उसके सामने पेश होने के लिये बुलाया है। इसकी प्रक्रिया शनिवार को शुरू हुई थी।

सुश्री घोष ने नोटिस मिलने के बाद चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल में पुनरीक्षण प्रक्रिया को "मजाक" बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोटिस इसलिए जारी किये गये क्योंकि उनके बेटों विश्वनाथ और बैद्यनाथ के नाम 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब थे। सुश्री घोष के अनुसार आयोग ने उनकी मां और छोटी बहन को भी ड्राफ्ट मतदाता सूची से नाम गायब होने के कारण सुनवाई के लिये बुलाया है। दोनों उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने सवाल किया कि उनके परिवार के लंबे सार्वजनिक रिकॉर्ड के बावजूद ऐसी गलतियां कैसे हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित