इस्तांबुल , फरवरी 09 -- तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोमवार को घोषणा की कि तुर्की पुलिस ने पिछले 10 दिनों में देश भर में चलाये गये अभियानों में 1.24 टन नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 144 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

श्री येरलिकाया ने एक्स पर एक बयान में कहा कि इन छापों के दौरान पुलिस ने 18.3 लाख नशे की गोलियां भी जब्त कीं। मंत्री ने बताया कि 24 प्रांतों में चलाए गये इन अभियानों का समन्वय मुख्य सरकारी वकीलों और एंटी-नारकोटिक्स इकाइयों ने किया था।

तुर्की ने हाल के वर्षों में ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। यूरोप और एशिया के बीच इसकी रणनीतिक स्थिति, साथ ही व्यस्त सीमा क्रॉसिंग और सीमा शुल्क के दरवाज़ों के कारण यह तस्करों के लिए एक प्रमुख रास्ता बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित