इस्तांबुल , दिसंबर 27 -- तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा है कि पिछले दो हफ्तों में 14 प्रांतों में चलाये गये अभियानों में मानव तस्करी के 156 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
श्री यरलिकाया ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि 112 संदिग्धों को जेल में डाल दिया गया है, जबकि अन्य 44 पर 'न्यायिक नियंत्रण उपाय' लागू किये गये हैं।
ये अभियान जेंडरमेरी जनरल कमांड के प्रवासी तस्करी और मानव तस्करी से निपटने वाले विभाग ने समन्वित किये थे। इसमें मानवरहित हवाई निगरानी और जमीनी अभियान दोनों शामिल थे। गिरफ्तार हुए लोग प्रवासियों की तस्करी करने के संदिग्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित