अंकारा/तेहरान , मार्च 04 -- तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि नाटो की हवाई रक्षा इकाइयों ने ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को बीच हवा में ही नष्ट कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह मिसाइल तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार नष्ट की गयी मिसाइल का एक हिस्सा भूमध्य सागर के पास तुर्की के डोर्टयोल जिले में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तुर्की अपने क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह सक्षम है, चाहे खतरा कहीं से भी आए।
मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, "हम याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के प्रति किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्य का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।" इसके साथ ही तुर्की ने सभी पक्षों से ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह किया है जिससे क्षेत्र में संघर्ष और अधिक फैल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित