बारां , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में बारां जिल के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करके मध्य प्रदेश पुलिस को सुपर्द कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 30 वर्ष से राजस्थान के बारां के हीकड गांव में नदी के किनारे आश्रम में महाराज बनकर सेवा पूजा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हत्या का आरोपी रामभरोसे सिंह मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा थाना सदर बारां को अवगत कराया था कि उच्च न्यायालय, ग्वालियर में रामभरोसा सिंह को सजा भुगतने के जेल भेजे जाने का आदेश दिया हुआ है। रामभरोसा बारां जिले में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पर बारां पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके मध्य प्रदेश पुलिस के साथ भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित