अलवर , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में अलवर में शनिवार को निकाले गए अरावली बचाओ मार्च के दौरान तीन युवक सिर मुंडा कर पहुंचे जिन्होंने अपने सिर पर अरावली बचाओ लिखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक इसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा से आया था और बाकी के दो युवक भी उसी के साथ ही थे।
सिर मुंडा कर पहुंचे युवकों ने कहा कि अरावली हमारी प्राचीन पर्वतमाला है जिसे बचाने के लिए हमें ही नहीं हर नागरिक को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर अरावली नहीं रहेगी, तो राजस्थान में बरसात नहीं होगी, जिससे पानी की किल्लत होगी। उन्होंने बताया कि अरावली खत्म होने से मरुस्थल पैदा होगा । सिर मुंडवाने के लिए उन्होंने कहा कि यह सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए है, क्योंकि अरावली हमारी जीवन रेखा है और अरावली की रक्षा हर भारतीय नागरिक को करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित