श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाश एक युवक से 51 हजार रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसएसबी रोड पर बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय के समीप पानी टंकी के पास शाम करीब पांच बजे बदमाशों ने पहले युवक दीपक अरोड़ा की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और फिर उससे रुपए छीन लिए।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित