रामनगर , मार्च 14 -- उत्तराखंड के रामनगर विकासखंड संसाधन केंद्र के पीरुमदारा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यशाला सम्पन्न हुयी।
कार्यशाला का समापन प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल सुरेश चंद्र द्वारा किया गया।
उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।
खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद की अध्यक्षता एवं प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र जुयाल के संचालन में आयोजित इस विज्ञान संचेतना कार्यशाला में राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के 67 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रुचि उत्पन्न करना है ,जिसमें भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के विभिन्न संबोधो पर कार्य किया गया।
कार्यशाला में डाइट भीमताल के वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, डॉ पूरन सिंह भूमला, राजेश जोशी, विमल थपलियाल, जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ नैनीताल मनोज तिवारी, संदर्भदाता डॉ विजेता बिष्ट, डॉ विजेता मनराल, रश्मि जोशी, कमलकांत पांडे, शिवओम अग्रवाल, रूपाली, राखी धनगर, कुमारी सारिका चौहान, गुमान सिंह राणा, जीत सिंह कठयतआदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित