त्रिशूर , जनवरी 23 -- तिरुवनंतपुरम तट के किनारे पर बिछाए गए मछली पकड़ने के जालों में गलती फंसी तीन व्हेल शार्क मछलियों को स्थानीय मछुआरों ने वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की मदद से बचा लिया। बचाव अभियान कोचुथोप्पु, वेट्टुकाडु और कोचुवेली - तीन स्थानों पर कुछ ही घंटों में पूरा किया गया।
बचायी गयी इन शार्क मछलियों में दो नर और एक मादा शामिल है जिनकी लंबाई लगभग 12 फीट, 16 फीट और 20 फीट हैं। केरल तट के मछुआरों ने अब तक 54 व्हेल शार्क की जान बचाने में मदद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित