मुंबई , नवंबर 30 -- अभिनेता ताहा शाह बदुश्शा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां महनाज़ सिकंदर बदुश्शा के लिए एक बेहद खूबसूरत और भावनाओं से भरा जन्मदिन पोस्ट शेयर किया है।
ताहा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही यह उनके दर्शकों के दिलों को छू गई, खासकर उनके उन फैंस को, जो ताहा के इस नरम, स्नेहिल और परिवार-प्रेमी रूप को बेहद पसंद करते हैं।
तस्वीर के साथ ताहा ने एक प्यारा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनकी मां जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इस छोटे से क्लिप में एक बेहद सरल लेकिन अनमोल पारिवारिक पल को कैद किया गया है, जो दिखाता है कि ताहा अपनी मां से कितने जुड़े हुए और कितने ज़मीन से जुड़े इंसान हैं।
इस वीडियो के ज़रिए ताहा ने अपनी मां के प्रति अपना प्यार, आभार और सम्मान बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित