मुंबई , फरवरी 04 -- बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
तापसी पन्नू ने फिल्म थप्पड़ के बाद एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म अस्सी में काम किया है।
फिल्म अस्सी के ट्रेलर में तापसी एक ऐसी वकील के रूप में नजर आई हैं, जो न्याय की तलाश में कभी हार नहीं मानती. फिल्म समाज की उन अंधेरी सच्चाइयों पर रोशनी डालती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन की फिल्म 'अस्सी' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने निर्मित किया है।अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित