मॉस्को , दिसंबर 28 -- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है और रूस ताइवान की स्वतंत्रता के किसी भी रूप का विरोध करता है।
श्री लावरोव ने रूसी सरकारी संवाद समिति तास को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ताइवान के सवाल पर रूस की सैद्धांतिक स्थिति सभी को पता है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस ताइवान को चीन का अभिन्न अंग मानता है और इस द्वीप की स्वतंत्रता के किसी भी प्रयास के विरुद्ध खड़ा है।
विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनका देश लगातार ताइवान मुद्दे को चीन का आंतरिक मामला मानता रहा है। उन्होंने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीन के वैध आधार को भी मान्यता दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित