बीजिंग , जनवरी 14 -- चीन ने कहा है कि ताइवान का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है, और इसका समाधान केवल चीनी जनता द्वारा ही किया जाएगा।
चीन की ताइवान मामलों की परिषद की प्रवक्ता झू फेंगलिएन ने बुधवार को यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए एक साक्षात्कार में ताइवान को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों के जवाब में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित