भरतपुर , फरवरी 14 -- राजस्थान में करौली जिले के मामचारी थाना क्षेत्र में शनिवार को तलाई में डूबने से मां बेटी की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह खोखनपुरा गांव में दिलकेशी (32) अपनी बेटी सृष्टि (तीन) के साथ तलाई पर नहाने गई थीं। नहाते समय बेटी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को डूबता देख मां दिलकेशी उसे बचाने के लिए तलाई में कूद गईं, लेकिन गहराई में जाकर वह भी डूब गई।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोग शोर सुनकर तलाई के पास पहुंचे और दोनों को तलाई से बाहर निकालकर करौली के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शाम को मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित