जालंधर , नवंबर 14 -- पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत कोकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि तरनतारण की यह ऐतिहासिक जीत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ईमानदार, पारदर्शी और जन-केन्द्रित नेतृत्व की बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने झूठ और पुरानी परंपरागत राजनीति को नकारकर भगवंत मान सरकार के जमीनी स्तर पर किए गये विकास कार्यों पर मोहर लगायी है। यह जीत दर्शाती है कि पंजाब विकास और बदलाव के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात मेहनत करके पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उत्साह हमें जनसेवा में और अधिक ऊर्जा और तेजी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने इस जीत को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए जनता का स्पष्ट संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह नतीजा दर्शाता है कि पंजाब ने मन बना लिया है, जनता 2027 में फिर से आप सरकार को सत्ता में देखना चाहती है।
श्री कोहली ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की ईमानदार कार्यशैली और जनता केंद्रित नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा, " यह जीत सिर्फ जीत नहीं है, यह जनता का संदेश है। पंजाब की जनता साफ कह रही है कि वह 2027 में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को ही चुनने के लिए तैयार है। जनता को भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है। यह नतीजा बताता है कि लोग फिर से आप सरकार को दोहराने के लिए तैयार हैं।"उन्होंने इस जीत का श्रेय श्री मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, और जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही टीमों को दिया।
कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की थाप, पटाखों और मिठाइयों के साथ जोशपूर्ण माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित