चेन्नई , अप्रैल 04 -- तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सीटों पर बढ़त बनायी है।

चुनाव आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 234 में से 233 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जिनमें टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्नाद्रमुक 62 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इस चुनाव में टीवीके ने अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर दी है। द्रमुक 41 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। पीएमके छह सीटों पर, कांग्रेस पांच, भाजपा तीन, भाकपा दो, माकपा एक अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित