चेन्नई , मार्च 06 -- तमिलनाडु में 15 साल के लंबे अंतराल के बाद डिजिटल जनगणना आगामी 17 जुलाई से शुरू हाेगी और 30 अगस्त तक चलेगी।

उल्लेखनीय है कि यह देश में होने वाली पहली डिजिटल जनगणना है।

एक गजट अधिसूचना में राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि 45 दिनों तक चलने वाली जनगणना में जाति के अलावा घर और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ घर के लिए उपलब्ध आधुनिक सहायक उपकरणों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी।

राज्य विधानसभा चुनाव और नयी सरकार के आने के बाद 17 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक खुद से गिनती की जाएगी। पहली अगस्त 2026 से एक महीने के लिए घर-घर सूचीकरण अभियान (एचएलओ) किया जाएगा। वास्तविक जनगणना इसके बाद अगले साल फरवरी में की जाएगी।

मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम ने इस काम की तैयारी करते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में 2 फरवरी को पहली राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित