चेन्नई , जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता एवं शांतिदूत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को तमिलनाडु में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विपक्ष के नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी और विभिन्न दलों के नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य में अनेक स्थानों पर गांधी जी के योगदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

श्री रवि ने राजभवन में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और लोकभवन के कर्मचारियों और परिवार को छुआछूत के खिलाफ शपथ भी दिलायी। एगमोर संग्रहालय परिसर में श्री स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में राज्य सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों को शपथ दिलायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित