चेन्नई , मार्च 21 -- तमिलनाडु में शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया।
राज्य की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें ट्रिप्लिकेन स्थित बड़ी मस्जिद में विशेष प्रार्थना के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर. वी. अर्लेकर, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी। शुभकामना देने वालों में सत्ताधारी द्रमुक के सहयोगी दल जैसे कांग्रेस, एमडीएमके, वीसीके, डीएमडीके, एमएनएम, आईयूएमएल, एमएमके के साथ-साथ अन्नाद्रमुक, भाजपा, पीएमके, एएमएमके, टीएमसी और अन्य दलों के नेता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित