चेन्नई , मार्च 27 -- तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शुक्रवार को अपने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सामाजिक संतुलन और अनुभव पर जोर देते हुए 17 महिलाओं, 11 पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व सांसदों को मैदान में उतारा है।
पार्टी महासचिव और एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे एडप्पादी के. पलानीस्वामी अब तक कुल 150 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके हैं। अन्नाद्रमुक राज्य की 234 सीटों में से 169 पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष 65 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। भाजपा 27 सीटों पर, पीएमके 18 पर, टीटीवी दिनाकरण की एएमएमके 11 पर और जी.के. वासन की टीएमसी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिलचस्प बात यह है कि टीएमसी और कुछ अन्य छोटे सहयोगी दल इस बार भाजपा के 'कमल' चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित