चेन्नई , जनवरी 26 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्षी अन्नाद्रमुक और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए घोषणा की कि तमिलनाडु कभी भी भाजपा की दादागिरी और नयी दिल्ली के दबदबे के आगे नहीं झुकेगा।

श्री स्टालिन ने कांचीपुरम में राज्य में हिंदी थोपने का विरोध करने और तमिल भाषा की रक्षा करने के लिए अपनी जान देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाषा शहीद दिवस के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव एक युद्ध का मैदान है जो आर्य-द्रविड़ संघर्ष का एक और अखाड़ा है।

उल्लेखनीय है कि कांचीपुरम डीएमके संस्थापक दिवंगत मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जन्मभूमि है और उन्होंने ही राज्य में दो भाषा फॉर्मूला प्रस्तावित किया था तथा हिंदी थोपने का कड़ा विरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित