आगरा , दिसंबर 31 -- उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए नए साल 2026 में विशेष अभियान चलाएगी। गांव के लोगों में साइबर फ्रॉड को लेकर जानकारी कम है लिहाजा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि पिछले दो साल 2024 और 2025 में बड़ी तादात में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे। 2024 की तुलना में 2025 में ये आंकड़ा है। पुलिस ने इसको चैलेंज एक रूप में लिया है। आगरा पुलिस का 2026 में हर थाने साइबर एक्सपर्ट पुलिस कर्मी की तैनाती हो जाएगी। पुलिस कर्मी गांव गांव जा कर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में बताएंगे और जागरूक करेंगे कि कैसे साइबर फ्रॉड बचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित