सिलहट (बंगलादेश) , दिसंबर 27 -- बंगलादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) टूर्नामेंट में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी राजशाही रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर गिर गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आज यहां सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब कैपिटल्स की टीम मैच से पहले की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान जकी मैदान पर गिर गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने से पहले कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित