जयपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान में नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि हनुमानगढ़ जिले की भादरा नगरपालिका क्षेत्र में बरसाती पानी से जलभराव समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार गंभीर है और ड्रेनेज सिस्टम बरसाती पानी की निकासीस की जायेगी।
श्री खर्रा शून्यकाल में विधायक संजीव कुमार द्वारा उठाए गए मामले पर यह बात कही। उन्होंने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नगरपालिका भादरा द्वारा बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर बनाने का कार्य प्रक्रियाधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित