नयी दिल्ली , मई 05 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को यहां वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की।
श्री तो लाम तीन दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि श्री डोभाल ने शाम को वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, "एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के महासचिव और राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी व्यापक सामरिक साझेदारी को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ,"श्री तो लाम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक और अगले दो दिनों में निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर उत्सुकता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित